Prayagraj Journalist Security DM Manish Verma Electronic Media Club Meetingप्रयागराज में पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर डीएम मनीष वर्मा का बयान

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और एडिशनल पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज में पत्रकारों की सुरक्षा (Prayagraj Journalist Security) को लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों पर बढ़ते हमले, अभद्रता और धमकी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. अजय पाल शर्मा ने भी पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित थाना प्रभारी को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि 25 जुलाई को प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन की कवरेज के दौरान महिला पत्रकार अनम फातिमा सहित कई पत्रकारों के साथ असामाजिक तत्वों ने अभद्र व्यवहार किया। महिला पत्रकार के साथ अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। इस घटना से पत्रकारों में रोष है।इसके अलावा नवाबगंज थाना क्षेत्र के टीवी चैनल पत्रकार विकास मिश्रा ने जिलाधिकारी को बताया कि सरकारी तालाब पर अवैध कब्जे की खबर प्रसारित करने के बाद कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ऐसी खबरें प्रकाशित या प्रसारित कीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रतिनिधिमंडल ने इसे स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता पर सीधा हमला बताते हुए दोषियों के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की।इस अवसर पर क्लब के संस्थापक संरक्षक वीरेंद्र पाठक ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले पत्रकार अक्सर दबाव, धमकी और हमलों का सामना करते हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था और सख्त कानूनी कार्रवाई आवश्यक है, ताकि वे बिना किसी भय के अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।प्रतिनिधिमंडल में अनम फातिमा, आरव भारद्वाज, अरविंद सिंह, विकास मिश्रा, शम्स ताज, धीरज, आयुष श्रीवास्तव, हिमांशु राज, राजिक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।